Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, 26 विकास कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ मंजूर; सड़क, पेयजल और बिजली पर होगा काम

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, 26 विकास कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ मंजूर; सड़क, पेयजल और बिजली पर होगा काम

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं के तहत सड़कों और नालियों का निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना और स्ट्रीट लाइट से जुड़े काम किए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 8.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया है। इसके तहत आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 89.44 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा कैनाल रोड जाखन नगर के वार्ड नंबर 7 के लिए 82.29 लाख रुपये, मालसी वार्ड नंबर 1 के लिए 60.91 लाख रुपये, गढ़ी कैंट के नागेश्वर वार्ड नंबर 6 के लिए 78.92 लाख रुपये और संजय विहार वार्ड नंबर 7 के लिए 39.97 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

वहीं, टपकेश्वर वार्ड नंबर 5 के लिए 62.36 लाख, रोजपुर रोड वार्ड नंबर 4 के लिए 84.48 लाख, दून विहार वार्ड नंबर 6 के लिए 96.75 लाख, डोभालवाला वार्ड नंबर 10 के लिए 76.62 लाख, घोरणखास के लिए 79.71 लाख, किशननगर वार्ड नंबर 12 के लिए 50.08 लाख और विजय कॉलोनी वार्ड नंबर 11 के लिए 94.65 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ में चार परियोजनाओं को मिली मंजूरी

पिथौरागढ़ जिले में चार विकास कार्यों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इसमें डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा लीमा टोडा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 86.45 लाख रुपये और धारचूला के ग्राम गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल निर्माण के लिए 79.49 लाख रुपये शामिल हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड विण की ग्राम सभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए 84.94 लाख रुपये तथा डीडीहाट की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा और चम्पावत में धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

अल्मोड़ा जिले में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए 45.63 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर उधाण के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 58.248 लाख रुपये की पहली किस्त का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

चम्पावत जिले में मटेला के राजस्व ग्राम भगीनाखेत स्थित भौलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खटोली के भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख रुपये और ग्राम पंचायत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए गए हैं।

इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा में ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र के निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

हरिद्वार में लगेंगे 100 नए हैंडपंप

हरिद्वार जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 100 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके तहत झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 50 हैंडपंप लगाने के लिए 99.44 लाख रुपये और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 1.23 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है।

कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट के लिए ₹3.44 करोड़ मंजूर

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3.44 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत विद्युत पोल लगाने, बिजली की लाइन बिछाने और लाइन शिफ्टिंग के कार्य किए जाएंगे।

वहीं, टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कीर्तिनगर विकासखंड स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 67.87 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

CM धामी बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  

Also read: Uttarakhand News: श्रीनगर में 9 साल बाद फिर दौड़ी सिटी बस, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; 9.13 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में 33,320 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, आवेदन का आज आखिरी दिन; जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोगकी ओर से स्कूलों में 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 3 नवंबर 2026 को आखिरी मौका है। आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे आयोग की

Uttarakhand News: इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा! दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, BJP-कांग्रेस आमने-सामने

Dehradun News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर मंत्री की टिप्पणी के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है। अब सुबोध उनियाल ने साफ कर दिया है कि अगर हाईकमान उनसे माफी मांगने को कहेगा तो वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने अपने रुख को आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा कि जीवन में सबसे मीठी चीज सेल्फ रिस्पेक्ट है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast