Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: दिवाली-होली पर फ्री LPG सिलेंडर पाने का मौका, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिलेगा बड़ा फायदा; CM योगी ने सब्सिडी का किया ऐलान

UP News: दिवाली-होली पर फ्री LPG सिलेंडर पाने का मौका, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिलेगा बड़ा फायदा; CM योगी ने सब्सिडी का किया ऐलान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत योग्य परिवारों को दिवाली और होली के मौकों पर एक मुफ़्त LPG सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने बीते दिन मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने राज्य में 1.89 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थियों को रिफिल सब्सिडी बांटें। इस योजना के तहत योग्य परिवारों को LPG सिलेंडर रिफिल के लिए सब्सिडी बांटने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। तो वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने एक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत और केंद्र द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में बताया।

CM योगी ने कहा 'एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये है, और इसमें से भारत सरकार 335 रुपये की सब्सिडी देती है। आपको 648.55 रुपये अपनी जेब से खर्च करने होंगे।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली और होली पर उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को एक सिलेंडर देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा 'आप जो पैसे बचाएंगे, उससे आप दिवाली की मिठाइयां और दीये खरीद सकते हैं।'

कांग्रेस पर साधा निशाना

आदित्यनाथ ने मौजूदा सरकार में LPG कनेक्शन की मौजूदगी की तुलना कांग्रेस सरकार के समय की स्थिति से भी की। उन्होंने कहा 'कांग्रेस सरकार के दौरान, एक गैस कनेक्शन पाने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। हमने गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए हैं, और यही सुशासन है।' इससे पहले मंगलवार को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 7 नवंबर को होने वाले अयोध्या के दीपोत्सव को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्योहार साझा आस्था और सांस्कृतिक भागीदारी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ लाता है। CM योगी इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या जाने वाले हैं।

अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत पर CM योगी के विचार

X पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के आधार पर बंटवारे को ऐतिहासिक रूप से राजनीति का आधार बनाया जाता रहा है, जबकि 2017 में राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए दीपोत्सव ने अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल करने वाले उत्सव में बदल दिया है। उन्होंने कहा 'दीये अलग-अलग हाथों में जलते हैं, लेकिन उनकी रोशनी पूरे समाज को जोड़ती है। यही दीपोत्सव का संदेश है।' CM योगी ने कहा 'जाति की जकड़ समाज को बांटती है, जबकि साझा आस्था और संस्कृति इसे एक धागे में पिरोती है। श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीता-जागता उदाहरण है। साल 2017 से पहले, जिन सरकारों ने जाति के बंटवारे को राजनीति का आधार बनाया, उन्होंने समाज को जोड़ने वाली इस सांस्कृतिक ताकत को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया। डबल इंजन सरकार ने 2017 में दीपोत्सव शुरू करके इस सोच को बदला और राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को सभी लोगों के त्योहार में बदल दिया।'    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast