20 November Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अकवन' पिछले छह घंटों में 12 kmph की स्पीड से उत्तर की ओर बढ़ा, जो आज 19 नवंबर, 2026 को 0530 बजे IST पर इसी इलाके में केंद्रित था। इस चक्रवात के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि साइक्लोनिक तूफ़ान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के पूरब के पास नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है।
IMD ने आगे बताया कि इस दौरान 90-100 kmph की रफ्तार से जेत हवा भी चलेगी, जो जमीन पर पहुंचते-पहुंचते हवा की स्पीड बढ़कर 110 kmph तक हो सकती है। इस बीच, IMD ने मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा कई इलाकों में भारी बारिश भी संभव है। तो चलिए IMD से जानते है देशभर में कल का मौसम कैसा रहेगा।
Also read: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा! PNB ने खोला भर्ती का पिटारा, 8254 पदों पर होगी बंपर भर्ती
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसन विभाग ने देश के लगभग 12 राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90KMPH तक दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।