Rani Chatterjee Monalisa Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं। जिसके पीछे कई कहानियां हैं। भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज हीरोइन के बीच के मुकाबले की कहानी भी आपसे छुपी नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं फिल्म नागिन में भोजपुरी गाने ‘छिहतरों लेमचूस चुसल' की जिसमें रानी-मोनालिसा का जबरदस्त बैटल देखने को मिलता हैं। लोगों का मानना हैं की ये गाना फिल्म ‘दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के बीच हुए डांस मुकाबले की याद दिलाता हैं।
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर हीरोइनों में से एक
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी, बंगाली और कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। खूबसूरती, शानदार अभिनय और जबरदस्त डांस के लिए वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। जब भी वो पर्दे पर आती हैं, लोगों की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। इस गाने में भी उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं। जिस अंदाज में उन्होंने डांस किया है, उसे देखकर फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। उनकी अदाओं ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं।
Also read: भोजपुरी क्वीन का Bigg Boss में धमाका!, आम्रपाली को देख निरहुआ हुए खुश, कह दी ये बात
रानी चटर्जी ने भी दिखाया अपना दम
दूसरी तरफ रानी चटर्जी भी किसी से कम नहीं हैं। वो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और हिट मशीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिटनेस, दमदार एक्टिंग और धमाकेदार डांस के लिए रानी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस गाने में वो मोनालिसा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच का डांस मुकाबला देखना काफी मजेदार है। कभी मोनालिसा अपने अंदाज से बाजी मार लेती हैं, तो कभी रानी अपने ठुमकों से महफिल लूट लेती हैं।