28 September Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। तो चलिए आज के मौसम के बारे में जानते है।
इव राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम चक्रवात अरनव के रूप में उभरा। जिस वजह से असम, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा दक्षिणी म्यांमार के तटीय इलाकों के पास भी या निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिसके चलते बारिश का दौर अभी जारी है। ऐसे में IMD ने आज 28 सितंबर के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट किया है।
इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चलेगी। जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होगी, तो वहीं, कुछ इलाकों में जोरदार बारिश संभव है, जिससे निचले इलाकों में जसभराव की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही, नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
Also read: Delhi News: 'परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं...', सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई; AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप
दिल्ली में आज का मौसम
वैसे तो दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है, लैेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मौसम ने करवट ले ली है। जिसका असर देश की राजधानी पर देखने कगो मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में शिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी संभव है। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में लगातार बादल बरस रह है। जिस वजह से अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में आज का मौसम
बिहार में भी बारिश अभी थमी नहीं है। IMD ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। IMD ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।