Horoscope Today 28 September 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 28 सितंबर 2026 सोमवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष है। आज के दिन कई राशियों के लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास होगा। तो कर्क राशि को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। तो चलिए सभी 12 राशियों का राशिफल जानते है।
मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों को आज के दिन ऊर्जा महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर काम करने की जरूरत है। रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से पहले जानकारी जरूरी है। प्रेम संबंधों में बातचीत बनाए रखें। गाड़ी चलाते समय छोटा हादसा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। माता-पिता की सलाह से जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते है। सहकर्मियों की मदद से काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास होगा। कारोबार में किसी अपने से धोखा मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों को आज के दिन अपने काम पर फोकस रखना होगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कानूनी लड़ाई में आज का दिन अहम रहेगा। पार्टनरशिप में किया गया काम समय पर पूरा होगा। माता-पिता का सबयोग मिलेगा। उनके साथ समय बिताएं।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके बॉस आपकी तारीफ करेंगे, जिससे प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते है। आय के नए सोर्स बनेंगे। घर में मेहमान के आने से मन को खुशी मिलेगी। प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयार कर रहे बच्चों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Also read: Horoscope Today 27 September2026, Aaj Ka Rashifal: मेष के लिए दिन शानदार, वृश्चिक को मिलेगा मिलाजुला परिणाम; जानें सभी राशियों का हाल
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। साथ ही, काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, हादसा हो सकता है। घर में पितरों के लिए पूजा का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के बड़ों का आर्शीवाद हमेशा आपके साथ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। व्यापार में लगाया गया पैसा आने वाले समय पर दोगुना होगा। करियर के फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius):आज के दिन धनु राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। हालांकि बिजनेस की जिम्मेदारी को लेकर भाईयों के बीच बहस हो सकती है। लेकिन धैर्य से मामला सुलझाए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आपकी माता जी की आंखों की दिक्कत बढ़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn): भगवान शिव का आर्शीवाद बना रहेगा। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे न हटें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और मनमुटाव दूर करने को कोशिश करें। अच्छी सेहत के लिए योग करते रहें।
कुंभ राशि (Aquarius): आज के दिन कुंभ राशि के जातकों का रूका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत जारी रखें। आय के नए सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
मीन राशि (Pisces): आज का दिन मीन राशि वालों का सामान्य रहेगा। अपनी कमियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।