Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Strike: बैंक ग्राहक ध्यान दें! 28 से 30 सितंबर तक...लगातार 3 दिन की देशव्यापी स्ट्राइक का ऐलान, जानें क्यों

Bank Strike: बैंक ग्राहक ध्यान दें! 28 से 30 सितंबर तक...लगातार 3 दिन की देशव्यापी स्ट्राइक का ऐलान, जानें क्यों

Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कल 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर 2026 तक लगातार तीन दिनों तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग समेत कई योजनाओं को लागू कराने के लिए 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारी लगातार तीन  दिनों तक देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।

बता दें, इस हड़ताल से पहले बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आज 27 सितंबर 2026 रविवार को बैंक खोलने के निर्देश जारी किए। जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आज खुले और सामान्य रूप से कार्य किए गए। मालूम हो कि रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहते हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से ये फैसला लिया गया, ताकि बैंक ग्राहकों को किसी समस्या का सामने न करना पड़े।

Also read: Gold-Silver Price Today 26 September 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

UFBU की प्रमुख मांगे

दरअसल, UFBU की सबसे पहली मांग यह है कि बैंक कर्मचारियों के लिए काम के दिन हफ्ते में सिर्फ पांच दिन यानी सोमवार-शुक्रवार तक सुनिश्चित किए जाए। इसके अलावा शनिवार-रविवार को छुट्टी दी जाए। इस दौरान काम करने वालो दिनों में रोजाना 40 मिनट काम के समय में बढ़ोतरी की जाएं। इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों के बेसिक वेतन तक परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) मिल सकता है। लेकिन कर्मचारियों और स्केल-3 तक के अधिकारियों को अधिकतम 15 दिनों के बेसिक वेतन और महंगाई भत्ता दिया जाता है।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

UFBU ने साफ तौर पर कहा है कि अगर 28 से 30 सितंबर तक की अवधि के दौरान उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 26 September 2026: सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 26 September 2026: सोने और चांदी की लगातार में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा, जबकि MCX पर इसका वायदा भाव 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं बुलियंस के अनुसार सोने का भाव 1,51,450 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर दिल्ली में चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि MCX पर इसका वायदा भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो रहा। इस सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये यानी 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Fintech Stock Crash: बीमा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, 20% तक गिरे स्टोक, जानें वजह

बीमा उद्योग नियामक आईआरडीएआई द्वारा पॉलिसी वितरण के नए तरीकों का सुझाव देने के बाद गुरुवार को कई बीमा कंपनियों और बीमा पॉलिसी विक्रेताओं के शेयरों में 36% तक की गिरावट आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast