Parvesh Verma Statement: दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो AAP नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान परवेश साहिब सिंह को एक युवक को थप्पड़ मारते देखा जा रहा है। तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था।
बताया जा रहा है कि आज 27 सितंबर 2026 रविवार को तिलक नगर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान तीखा विवाद शुरू हो गया। सड़क की गुणवत्ता को लेकर प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर एक युवक को थप्पड़ मारा। जानकारी के अनुसार, युवक अपने फोन से घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। तभी उसे थप्पड़ मारा गया। पीड़ित युवक जरनैल सिंह के सोशल मीडिया का काम संभालता है।
घटना के बाद युवक ने बताया कि सड़क निर्माण की स्थिति देखने के लिए पीडब्ल्यूडी ने उन्हें बुलाया था। लेकिन उस समय भी सड़क का हालात ठीक नहीं थी। उन्होंने कथित तौर पर सड़क की सतह का एक हिस्सा हाथ से उखाड़कर भी दिखाया। इसके बाद विवाद ने तूल पकड़ा। घटना के समय पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।
Also read: हाइड्रोजन के बाद अब LNG का दौर, साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली गैस-डीजल ट्रेन; अमित शाह ने किया रवाना
परवेश साहब सिंह का बयान
इस बीच, परवेश साहब सिंह ने आरोपों का खंडन किया है। X पर दिए गए एक बयान में, दिल्ली के मंत्री ने दावा किया कि AAP विधायक के समर्थकों ने मौके पर गाली-गलौज की और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने जरनैल सिंह पर सड़क परियोजनाओं के लिए कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा 'अगर कोई मेरे परिवार को कुछ कहता है, या हमारे काम में बाधा डालने की कोशिश करता है, हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, या हमारे अधिकारियों से कमीशन की मांग करता है - जैसा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ने किया - तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'