Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत! 18 राज्यों में आंधी-बारिश-तूफान का खतरा, IMD का अलर्टजारी

Aaj Ka Mausam: अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत! 18 राज्यों में आंधी-बारिश-तूफान का खतरा, IMD का अलर्टजारी

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी कर दी है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में मौसम अस्थिर हो गया है। IMDकी मानें तो आज 24 मार्च से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे यातायात, कृषि और आम जनजीवन प्रभावित होने वाला है।

18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ 26 और 28 मार्च को सक्रिय होंगे, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में पहले से ही बारिश-आंधी का सिलसिला चल रहा है। कुल मिलाकर 18 से ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में 23 से 29 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ आइसोलेटेड थंडरस्टॉर्म और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं। तो वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश संभव। 23 से 27 मार्च तक गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं। कुछ जगहों पर थंडरस्क्वॉल (50-70 किमी प्रति घंटे तक हवाएं) और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 27-28 मार्च को भारी बारिश का खतरा। इसके अलावा  मध्य और दक्षिण भारत में 26-27 मार्च को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें