Search KhabarFast

Press ESC to close

Rojgar Mela 2026: 98K+ नौकरियों के लिए जल्द लगेगा इन शहरों में रोजगार मेला, यहां देखें पूरी डिटेल

Rojgar Mela 2026: 98K+  नौकरियों के लिए जल्द लगेगा इन शहरों में रोजगार मेला, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Jobs Fair 2026: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार मेले आयोजित कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तहत चल रहे रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से फरवरी महीने में 20से ज्यादा जिलों में जनपद स्तरीय और क्षेत्रीय रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इनमें कुल 98,000से ज्यादा पद भरे जाएंगे। फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी तक की योग्यता वाले युवा सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं।

किन-किन जिलों में लगेंगे मेले?

जानकारी के अनुसार, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर, पीलीभीत, उन्नाव, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, भदोही, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, महोबा, अमेठी, झांसी, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर और बुलंदशहर समेत 20से ज्यादा जिलों में ये मेले हो रहे हैं। कुछ मेले 27-28फरवरी को तो कुछ मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित होंगे। हर मेला अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के साथ होगा, जहां 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. सबसे पहले पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं। 

2. इसके बाद होमपेज पर “रजिस्ट्रेशन/लॉगिन” पर क्लिक करें। 

3. फिर नए यूजर के रूप में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता आदि भरकर पंजीकरण करें। 

4. इसके बाद जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आधार, PAN) अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें। 

35. लॉगिन करके “रोजगार मेला” सेक्शन में जाएं, अपने जिले या योग्यता के अनुसार मेला चुनें और आवेदन कन्फर्म करें।

कितनी सैलरी मिल सकती है?

विभिन्न पदों पर न्यूनतम 10,000 रुपये से शुरू होकर 35,000-50,000 रुपये तक मासिक वेतन के अवसर हैं। कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर चयन करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast