Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोमवार से शुक्रवार तक लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। शानिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोई कारोबार नहीं होगा। पिछले कारोबारी सत्र के भाव के मुताबिक, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,159 रुपये यानी 0.81% टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,010 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,42,630 रुपये, 22 कैरेट 1,30,750 रुपये और 18 कैरेट 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट रही। MCX पर चांदी का वायदा भाव 3,499 रुपये यानी 1.75% गिरकर 1,96,100 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,99,599 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार चांदी 1,96,570 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.96 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,02,000 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि गुडरिटर्न्स ने इसका भाव 2,20,000 रुपये प्रति किलो बताया।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

दिल्ली   
24 कैरेट सोना - ₹1,42,630 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,30,750 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो

मुंबई
24 कैरेट सोना - ₹1,42,480 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,30,600 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो

कोलकाता
24 कैरेट सोना - ₹1,42,480 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,30,600 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,20,000 प्रति किलो

चेन्नई 
24 कैरेट सोना - ₹1,42,480 प्रति 10 ग्राम 
22 कैरेट सोना - ₹1,30,600 प्रति 10 ग्राम  
18 कैरेट सोना - ₹1,06,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी - ₹2,24,900 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

शेयर बाजार में हाहाकार, 4 दिन में निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स दिन के हाई से 1250 अंक लुढ़का

Stock Market Crash: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लगातार चौथे सत्र में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान दिन के हाई से सेंसेक्स 1250 अंक तक गिर गया था

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast