Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; हादसे में 11 जिंदगियां बुझी

UP News: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; हादसे में 11 जिंदगियां बुझी

Kaushambi Firecracker Factory Explosion Case:  उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट के सिलसिले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवचरण राम, सब-इंस्पेक्टर विकास सिंह, विनय सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी के खिलाफ इस घटना के संबंध में कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आगे बताया कि मंगलवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिली थी कि वह भागने की योजना बना रहा था। आरोपी के पैर में गोली लगी है। बता दें, यह विस्फोट 31 अगस्त को कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Also read: राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार स्थायी CEO की नियुक्ति की तैयारी, इस दिन होगा बड़ा फैसला

मृतकों के परिवारों और घायलों को अनुग्रह राशि दी जाएगी - PM मोदी

मालूम हो कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा 'उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

जिला मजिस्ट्रेट अमित पाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा 'कारखाने के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू की जाएगी।' तो वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का दौरा कर विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, ब्रह्म सरोवर समेत शहर के सौंदर्यीकरण पर सरकार का फोकस: CM सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की व्यापक योजना राज्य सरकार ने तैयार की है। योजना के तहत विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कई कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं, जबकि रेस्ट हाउस सहित अन्य कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं।

Uttarakhand News: CM धामी ने खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण, स्टेडियम, सर्किट हाउस समेत छह परियोजनाओं की घोषणा की

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast