Search KhabarFast

Press ESC to close

नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला, बोले- नशा बढ़ाने और जनता को गुमराह करने का एक्सपीरियंस हो गया

नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला, बोले- नशा बढ़ाने और जनता को गुमराह करने का एक्सपीरियंस हो गया

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा न करने पर घेरते हुए कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 5 साल होने के बाद भी इन्होंने वादे पूरे नहीं किए। आप पार्टी ने महिलाओं, किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया, यह धोखेबाज सरकार है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले बड़े—बड़े वादे किए थे कि नशे को खत्म करेंगे, युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का काम करेंगे। लेकिन बड़े दुख की बात है कि यह सिर्फ वोट लेने के लिए कही गई बातें थी। आज पंजाब की जनता बताए कि पंजाब में नशा बढ़ा है या घटा है। हकीकत ये है कि पंजाब में चार गुणा नशा बढ़ा है, चार गुणा पंजाब पर कर्ज बढ़ गया है, यह सोचने की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो देख रहा था, जिसमें भगवंत मान कह रहे थे कि पहले कुछ लोग बोलते थे कि इन्हें एक्सपीरियंस नहीं है काम का, लेकिन अब हमें एक्सपीरियंस हो गया है। श्री नायब सिंह सैनी भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मान साहब आपको एक्सपीरियंस हो गया है नशे को बढ़ाने का, नशे में युवाओं को फंसाने का, प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का, कैसे पैसा लूटना है, कहां से लूटना है, फिरोतियों का पैसा कौन मांगता है, ये एक्सपीरियंस आप पार्टी की सरकार को हो गया है।

राज्य सरकार की नाकामी ने पंजाब को नशे की आग में धकेलने का काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवाओं को बचाने और उन्हें संभालना एक चुनौती है। पंजाब जो कभी अपने शूरवीरों के लिए और कुश्ती-कबड्डी के लिए पूरे देश का गौरव होता था, उसे एक गहरी साजिश और राज्य सरकार की नाकामी के कारण नशे की आग में धकेलने का काम किया गया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ मजाक किया है। ये सरकार माफ करने लायक नहीं है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने भी ये कहा था कि नशे को खत्म करेंगे, भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, रोजगार देंगे, लेकिन कांग्रेस राज में भी पंजाब में नशा बढ़ा, नौकरी भी नहीं लगी। कांग्रेस ने जो बातें कही थी, उनको कभी पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ, चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल मंच से कहते थे कि हम ईमानदार हैं, हमारी पार्टी कट्टर ईमानदार है। 3 से 6 महीने में नशा खत्म करेंगे, युवाओं को रोजगार देंगे, किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदने का काम करेंगे, 3 लाख रोजगार देने का काम करेंगे। लेकिन वास्तविकता सब जानते हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मंच पर बैठकर पंजाब के युवाओं को ये बताएं कि कितने युवाओं को रोजगार देने का काम किया, नशे को खत्म करने के लिए क्या किया। परन्तु ये लोग सिर्फ चुटकुले मारना ही जानते हैं, ये काम नहीं करते।

पंजाब के लोगों के सामने झूठ बोल कर, अपनी कमियों को छुपा कर फिर से वोट लेने की फिराक में भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत मान ने तारीखों पर तारीखें दी कि हम नशा खत्म कर देंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। अब एक नया ड्रामा खड़ा करके कहने लगे हैं कि युद्ध नशे के विरुद्ध। ये पंजाब के लोगों के पैसे टीवी पर इश्तिहार देकर नशे को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन धरातल पर नशे को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मुझे आकर मिलते हैं, वे अपनी पीड़ा बताते हैं कि हम लोग कहां जाएं, कहां जाकर शिकायत करें। अभी हाल ही में देखा कि भगवंत मान की विधानसभा क्षेत्र में एक बाप ने अपने बेटे को बचाने के लिए आवाज मंत्री के सामने उठाई, उसको कैसे अपमानित किया गया, उसे सुसाइड करना पड़ गया। ये हाल पंजाब का हो गया है।

उन्होंने कहा कि मान साहब की एक वीडियो सुन रहा था, जिसमें वो कह रहे थे कि हमारी सरकार ने 71 हजार जो नशे का कारोबार करते हैं, उनकी गिरफ्तारी की है। मान साहब ये बताएं कि पंजाब की जेलों में मात्र 35 हजार लोग ही आ सकते हैं, जबकि ये कह रहे हैं कि 71 हजार गिरफ्तारियां की। ये पंजाब के लोगों के सामने झूठ बोल रहे हैं और अपनी कमियों को छुपा कर फिर से वोट लेने की फिराक में हैं।

हरियाणा आगे बढ़ रहा, पंजाब पीछे क्यों रह गया ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का रिश्ता छोटे-बड़े भाई का है, लेकिन आज दोनों राज्यों की विकास यात्रा में अंतर स्पष्ट दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा डबल इंजन सरकार के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पंजाब पीछे रह गया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं से भी ये पूछा जाना चाहिए कि चुनाव के समय जारी किया गया उनका घोषणा पत्र कहां है और उसमें किए गए वादों में से कितने पूरे हुए हैं। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने हरियाणा में 217 संकल्प लिए और पहले ही वर्ष में 70 संकल्प पूरे कर दिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर काम कर रही है।

पंजाब की सरकार “आम आदमी” की नहीं, बल्कि “खास आदमी” की

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में विधायक और मंत्रियों के इई-गिर्द घूमने वाले, उनके रिश्तेदारों के बच्चे एक्साइज इंस्पेक्टर लग गए। ऐसे बच्चे एक्साइज इंस्पेक्टर लगे, जिन्होंने दो फॉर्म भरे, दो केंद्रों पर एक साथ उनका एग्जाम हुआ और वे दोनों परीक्षा केंद्रों पर पास भी हो गए और दोनों केंद्रों से एक्साइज इंस्पेक्टर लगे, ये हाल पंजाब में सरकारी भर्तियों का है।

मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम आदमी के साथ धोखा किया है। ये आम आदमी नहीं है, बल्कि खास आदमी है, ये पंजाब की जनता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले वर्षों के दौरान दो लाख से अधिक युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी दी गई है। हाल ही में आए एक भर्ती परिणाम में अकेले पुनहाना क्षेत्र के 29 युवाओं के चयन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसी युवा को नौकरी पाने के लिए किसी राजनीतिक व्यक्ति की सिफारिश या पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ी। यही सुशासन और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का प्रमाण है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जिस दिन मनाना था बेटे का जन्मदिन, उसी दिन चली गई पिता की जान, परिवार में पसरा मातम

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस दिन घर में बेटे का जन्मदिन मनाया जाना था, उसी दिन हादसे में उसके पिता की जान चली गई। टांगरी पुल पार लाइटों के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

HARYANA NEWS: कानों की सेहत को लेकर आरती सिंह राव की अपील, सरकारी अस्पताल में नियमित जांच करवाएं

HARYANA NEWS: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सुनने की समस्या महसूस होने पर तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी नियमित कान व सुनने की जांच करवाएं। राज्य के  सभी सरकारी अस्पतालों में प्रदेश सरकार द्वारा इसकी जांच और उपचार की उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

UP Elections: यूपी चुनाव के लिए बसपा की जोरदार तैयारी, सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो का नाम फाइनल

BSP on UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती की सहमति से सुल्तानपुर विधानसभा सीट (188) से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast