UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने वालें हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले लेकर कई पार्टियों में अपनी कमर कस ली है। इस दौरान CM योगी अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए काफी समय से अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। रैलियों के दौरान जनता को संबोधित करते हुए विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। दरअसल, राज्य के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की करने के लिए CM योगी ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। जिसके तहत वह संगठन, सरकार और जनता के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।
Also read: UP में 1 अगस्त से मिलेगी स्मार्ट RC, अब कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की नहीं होगी जरूरत
UP के विधानसभा चुनाव के लिए CM योगी की प्लानिंग
बता दें, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सियासी माहौल बना हुआ है। इस बीच, CM योगी जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने में लगे हुए हैं। विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में जनता उन योजनाओं को लाभ उठा सकें। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में CM योगी ने 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लिया है। उन्होंने राज्य के पूर्वी, पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों को भी कवर कर लिया। जबकि बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक उनके दौरे जारी है।
इन दौरों के दौरान CM योगी ने खई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों और प्रतिनिधिमंडलों की तरफ भी ध्यान दे रहे हैं। राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही है।
मालूम हो कि इस विधानसभा चुनाव में BJP की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। इसके लिए पार्टी संगठन, सरकार और जनता के मोर्चों पर काम कर रही है इसी के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है। CM योगी और भाजपा का ये अभियान 2027 ते विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।