Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: योगी सरकार के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल, 14 IAS-34 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; यहां देखें पूरी लिस्ट

UP News: योगी सरकार के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल, 14 IAS-34 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; यहां देखें पूरी लिस्ट

UP IAS-PCS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश के IAS और PCS अधिकारियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के लिए ट्रांसफर का ऑर्डर जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के वर्तमान CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अब सहारनपुर के CDO की कमान राज्य कर के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा के हाथों में हैं।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी के वर्तमान CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव नियुक्त बनाया गया है। जबकि अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया CDO बनाया गया है। तो वहीं, अंबेडकरनगर के CDO आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है। जबकि कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर के CDO का बनाया जा रहा है। तो चलिए ट्रांसफर किए गए सभी अधिकारियों की लिस्ट देखते हैं। 

Also read: 'धर्म केवल पूजा नहीं, समाज की जीवन शक्ति...', CM योगी ने सनातन धर्म पर दिया बड़ा संदेश

इन 14 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश के अनुसार, जिन 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनके नाम हैं - सुमित राजेश महाजन, डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा।  

इन 34 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश के अनुसार, जिन 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनके नाम हैं - जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार, शुभेन्दु शेखर। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में 33,320 सरकारी शिक्षकों की भर्ती, आवेदन का आज आखिरी दिन; जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोगकी ओर से स्कूलों में 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 3 नवंबर 2026 को आखिरी मौका है। आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं किया है, वे आयोग की

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, 26 विकास कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ मंजूर; सड़क, पेयजल और बिजली पर होगा काम

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं के तहत सड़कों और नालियों का निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना और स्ट्रीट लाइट से जुड़े काम

Uttarakhand News: इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा! दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, BJP-कांग्रेस आमने-सामने

Dehradun News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर मंत्री की टिप्पणी के बाद मामला लगातार सुर्खियों में है। अब सुबोध उनियाल ने साफ कर दिया है कि अगर हाईकमान उनसे माफी मांगने को कहेगा तो वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने अपने रुख को आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा कि जीवन में सबसे मीठी चीज सेल्फ रिस्पेक्ट है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast