Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु BJP में बड़ा राजनीतिक भूचाल, नितिन नबीन ने अन्‍नामलाई का इस्‍तीफा किया मंजूर

तमिलनाडु BJP में बड़ा राजनीतिक भूचाल, नितिन नबीन ने अन्‍नामलाई का इस्‍तीफा किया मंजूर

Annamalai Resignation: तमिलनाडु में भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। जिसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद से अन्नामलाई को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाए जा रहे हैं।

Also read: RBI MPC Meeting 2026: ब्याज दरों पर आया फैसला, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

क्या नई पार्टी बनाएंगे अन्‍नामलाई?

हाल ही में, तमिलनाडु में संपन्न हुए 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और अन्‍नामलाई के बीच असंतोष दिखा। हालांकि, उनके पार्टी छोड़ने का कारण अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। बताया जा रहा है कि बीते दिन अन्‍नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या वह अब नई पार्टी बनाएंगे? तब उन्होंने जबाव दिया कि आने वाले कुछ समय में सब साफ हो जाएगा। लेकिन अभी तक उन्होंने नई पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

BJP के लिए क्यों अहम हैं अन्नामलाई?

पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई को दक्षिण भारत में BJP के सबसे आक्रामक और लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता रहा है। तमिलनाडु में पार्टी के संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी अगुवाई में BJP ने राज्य में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने की कोशिश की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गर्मी में बढ़ रहा घरों में आग लगने का खतरा, लोगों की जान ले रही घर की ये चीजें

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच घरों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में अचानक एक फ्लैट में आग लग गई।

RBI MPC Meeting 2026: ब्याज दरों पर आया फैसला, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

RBI MPC Meeting 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखने और न्यूट्रल रुख अपनाने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast