RBI MPC Meeting 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखने और न्यूट्रल रुख अपनाने का फैसला किया है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी मज़बूती के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में, ग्लोबल अर्थव्यवस्था में काफ़ी अनिश्चितता रही है, अहम व्यापारिक रास्तों और सप्लाई चेन में रुकावटें आई हैं, बाज़ार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और बिज़नेस को लेकर सावधानी का माहौल रहा है। मैं सबसे पहले इस बात पर ज़ोर देना चाहूँगा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी मज़बूती के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे।
कितना होगा विकास
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "रियल GDP ग्रोथ का अनुमान अब 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। महंगाई को लेकर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक झटकों के बावजूद उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर अभी भी तय लक्ष्य के नीचे बनी हुई है, क्योंकि घरेलू कीमतों पर इसका असर सीमित रहा है।