Search KhabarFast

Press ESC to close

गर्मी में बढ़ रहा घरों में आग लगने का खतरा, लोगों की जान ले रही घर की ये चीजें

गर्मी में बढ़ रहा घरों में आग लगने का खतरा, लोगों की जान ले रही घर की ये चीजें

Home Fire Safety Tips: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच घरों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार सुबह नोएडा की एक हाईराइज सोसायटी में अचानक एक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी फ्लैटों तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर घरों में आग लगने के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

इन शहरों में बढ़ रही आग लगने की घटना

यह पहली घटना नहीं है। बीते कुछ महीनों में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई रिहायशी इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिल्ली के विवेक विहार में हुई दर्दनाक आग की घटना में 9 लोगों की जान तक चली गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गर्मियों में घरों में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ जाती हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के अनुसार, एयर कंडीशनर यानी AC घरों में आग लगने की बड़ी वजह बन सकता है। लगातार कई घंटों तक AC चलाने से उसकी वायरिंग और मशीन गर्म हो सकती है। ओवरहीट होने पर शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आग लग सकती है। अगर आसपास पर्दे, फर्नीचर या अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद हो तो आग तेजी से फैल सकती है।

फैन भी बन सकते हैं खतरा

इसके अलावा पुराने सीलिंग फैन और टेबल फैन भी खतरा बन सकते हैं। लंबे समय तक लगातार चलने से उनकी मोटर गर्म हो जाती है। खराब वायरिंग या रखरखाव की कमी के कारण इनमें भी आग लगने का जोखिम रहता है। घरों में इस्तेमाल होने वाले एक्सटेंशन बोर्ड भी कई बार दुर्घटना का कारण बनते हैं। एक ही बोर्ड में कई उपकरण लगाने से वह ओवरलोड हो सकता है और गर्म होकर आग पकड़ सकता है। इसी तरह इन्वर्टर और बैटरी सिस्टम भी गर्मियों में ज्यादा गर्म हो जाते हैं, जिससे आग लगने की आशंका बढ़ जाती है।

खराब गुणवत्ता वाली वायरिंग भी हो सकता है जानलेवा

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब गुणवत्ता वाली वायरिंग और शॉर्ट सर्किट भी आग की बड़ी वजह हैं। कम क्षमता वाली तारें ज्यादा बिजली का लोड नहीं झेल पातीं और गर्म होकर जलने लगती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली के उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं, ओवरलोडिंग से बचें और किसी भी तरह की स्पार्किंग या जलने की गंध आने पर तुरंत कार्रवाई करें। थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। 

Also read: RBI MPC Meeting 2026: ब्याज दरों पर आया फैसला, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 28th July 2026: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Kal Ka Mausam 28th July 2026:देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और 28 जुलाई को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इंडिगो फ्लाइट में अचानक निकलने लगा धुंआ, यात्रियों की सांसें अटकी; राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing Of Indio Flight: एक बार फिर बड़ी विमान दुर्घटना टल गई। सोमवार को इंडिगो फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह विमान दुबई से मुंबई आ रहा था। हालाकि, फ्लाइट में धुंआ निकलने के बाद फ्लाइट को राजकोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया था। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे।

IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारे की सजा पर 31 जुलाई को होगा फैसला, दिल्ली पुलिस ने क्या मांग की

Delhi News:आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट पूर्व आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को फांसी दिए जाने की मांग की है। इससे पहले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा हत्या केस में दोषी करार दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast