Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के आवास (24 अकबर रोड) के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस ने पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया। BJP नेताओं ने विपक्ष पर 'महिला विरोधी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते में रोड़ा अटकाती रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस प्रदर्शन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Also read: दिल्ली मेट्रो फेज-4 का निरीक्षण, सीएम रेखा गुप्ता ने आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन के काम की समीक्षा की

INDIA गठबंधन पर लगे कई आरोप

बता दें, इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उनके साथ BJP की कई वरिष्ठ महिला नेता और सांसद मौजूद रहीं, जिनमें हेमा मालिनी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत, रक्षा खड़से और दिल्ली BJP अध्यक्ष विरेंद्र सच्चदेव शामिल थे। सैकड़ों BJP कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए 'फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं' और 'महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे हिंदुस्तान।' इस बीच रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 30 सालों से देश की आधी आबादी (महिलाओं) का अपमान सहा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर महिला आरक्षण को केवल वोट बैंक तक सीमित रखने का आरोप लगाया और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोट डिवीजन के दौरान बिल पास नहीं हो सका। BJP ने इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए देशव्यापी विरोध की घोषणा की थी। पार्टी का कहना है कि विपक्ष ने बिल को जानबूझकर गिराया, जबकि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का वादा पूरा करने का यह मौका था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

Accident In Assam:असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Rate Today:शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में सोना 6,536 रुपये और चांदी 8,500 रुपये

Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast