Holi Special Trains 2026: होली पर सफर होगा और भी आसान, रेलवे ने 1410 स्पेशल ट्रेनों का दिया बड़ा तोहफा

Holi Special Trains 2026: होली पर सफर होगा और भी आसान, रेलवे ने 1410 स्पेशल ट्रेनों का दिया बड़ा तोहफा

Special Trains for Holi: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। इस साल मार्च में होली के दौरान बढ़ते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूरे देश में 1410से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 01मार्च से 22मार्च 2026तक किया जाएगा, ताकि यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

पिछले साल होली 2025में रेलवे ने 1144स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई थीं, लेकिन इस बार संख्या में वृद्धि की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके। इन स्पेशल ट्रेनों का मुख्य फोकस उन रूट्स पर है जहां फेस्टिवल के दौरान भारी भीड़ होती है, जैसे दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यों तक।

1. कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन

सोगरिया-दानापुर ट्रेन नंबर 0982 28फरवरी और 7मार्च 2026को रात 23.10बजे खुलेगी। जानकारी के अनुसार, यह कटनी, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू होते हुए अगले दिन रात 23.45बजे दानापुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09822 2मार्च और 9मार्च को दानापुर से रात 01.15बजे खुलकर अगले दिन तड़के 01.10बजे सोगरिया पहुंचेगी।

2. भोपाल से दानापुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01667 27फरवरी और 2मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14.25बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08.45बजे दानापुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 01668 28फरवरी और 3मार्च को दानापुर से सुबह 11.15बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.55बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

3. अगरतला से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01665 05मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति से दोपहर 15.20बजे खुलेगी। जो डीडीयू, पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 18.55बजे अगरतला पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 01666 8मार्च से हर रविवार को अगरतला से शाम 17.20बजे खुलेगी, जो तीसरे दिन शाम 16.35बजे वापस रानी कमलापति पहुंचाएगी।

4. गुजरात से अरुणाचल प्रदेश स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09525: 4मार्च से हर बुधवार को गुजरात के हापा से रात 00.40बजे खुलेगी। यह वाराणसी, छपरा और हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन शाम 16.00बजे अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09526 7मार्च से हर शनिवार को नाहरलगुन से सुबह 09.40बजे खुलकर चौथे दिन रात 00.30बजे हापा पहुंचेगी।

यात्रियों को क्या फायदा?

इन स्पेशल ट्रेनों से वेटिंग लिस्ट की समस्या काफी हद तक कम होगी। रेलवे ने बताया कि ये ट्रेनें हाई डिमांड रूट्स पर चलाई जा रही हैं, जैसे दिल्ली से पटना, मुंबई से लखनऊ, और अहमदाबाद से वाराणसी। यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुकिंग करनी होगी।

Leave a comment