UP के बस्ती में चल रहा लव जेहाद का बड़ा नेटवर्क, विदेशों में भेजे जाते लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर सैकड़ों लड़कियों को प्रेम और नौकरी के झांसे में फंसाया। आरोपी ने उनके अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उन्हें देह व्यापार के जाल में धकेला। पीड़िता के अनुसार, यह नेटवर्क देश के साथ-साथ विदेशों तक फैला हुआ है, जहां लड़कियों को जबरन भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
कैसे शुरु हुआ लव जेहाद का नेटवर्क?
दरअसल, इस मामले का उजागर तब हुआ, जब एक हिंदू युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता, जो नर्सिंग क्षेत्र में नौकरी तलाश रही थी, ने बताया कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ 'प्रिंस' ने खुद को हिंदू बताकर उससे संपर्क किया। उसने नौकरी दिलाने का वादा किया और धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी के बहाने उसने शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने भी उसका शोषण किया। उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों ने गैंगरेप किया और ब्लैकमेल के जरिए उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। परिवार की अन्य तीन लड़कियों के साथ भी यही हुआ। पीड़िता का दावा है कि आरोपी और उसके साथियों ने कुल 300 से अधिक लड़कियों को इसी तरह फंसाया है। इनमें से कई को जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डाला गया और उनके वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेल के लिए किया गया।
देश से विदेश तक फैला नेटवर्क
पीड़िता के बयान के अनुसार, यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम है। आरोपी ने हिंदू नामों का इस्तेमाल कर लड़कियों को निशाना बनाया और उनके वीडियो बनाकर उन्हें डराने-धमकाने लगा। इतना ही नहीं, कई पीड़िताओं को देश के विभिन्न हिस्सों में और यहां तक कि विदेशों में देह व्यापार के लिए बेचा गया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि नेटवर्क में आरोपी के भाई और परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो लड़कियों को ब्लैकमेल कर पैसे कमाते थे।
यह मामला 'लव जिहाद' के रूप में चर्चा में है, जहां आरोपी कथित तौर पर धार्मिक पहचान छिपाकर युवतियों को फंसाते हैं। हालांकि, पुलिस ने इसे यौन शोषण, ब्लैकमेल और मानव तस्करी के रूप में जांच रही है। बस्ती पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है, क्योंकि कुछ पीड़िताओं को विदेश भेजने के सबूत मिले हैं।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुख्य आरोपी अजफरुल हक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा उसके भाई, माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपों में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला की गरिमा भंग), 506 (धमकी) और उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के फोन और डिवाइस से कई वीडियो बरामद किए हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Leave a comment