Search KhabarFast

Press ESC to close

अब आसानी से सरेंडर करें गैस कनेक्शन, LPG संकट के बीच MyPNG-D पोर्टल लॉन्च, जानें इसकी खासियत

अब आसानी से सरेंडर करें गैस कनेक्शन, LPG संकट के बीच MyPNG-D पोर्टल लॉन्च, जानें इसकी खासियत

LPG Connection Surrender Online: देश में बढ़ते LPG संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए MyPNG-D पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर स्विच कर चुके उपभोक्ता घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकेंगे। डीलरशिप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोर्टल का आधिकारिक पता https://mypngd.in है।

बता दें, सरकार के इस कदम का मकसद उन क्षेत्रों में LPG की बचत करना है जहां PNG उपलब्ध है। हाल ही में जारी 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' के तहत PNG उपलब्ध इलाकों में तीन महीने के अंदर LPG कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो LPG सप्लाई बंद की जा सकती है।

क्यों लाया गया MyPNG-D पोर्टल?

दरअसल, देश में LPG की मांग तेजी से बढ़ रही है, जबकि सप्लाई पर दबाव है। PNG स्वच्छ, सुविधाजनक और लंबे समय में सस्ता विकल्प है। पोर्टल लॉन्च करके सरकार PNG अपनाने को बढ़ावा दे रही है और LPG सिलेंडर उन परिवारों के लिए बचाना चाहती है जिनके पास PNG नहीं पहुंचा है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि पोर्टल लॉन्च होने के पहले दिन ही 27मार्च 2026को 1,797उपभोक्ताओं ने अपना LPG कनेक्शन ऑनलाइन सरेंडर कर दिया। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

MyPNG-D पोर्टल पर LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें?

1. वेबसाइट पर जाएं:ब्राउजर में https://mypngd.in खोलें।

2. मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें:अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी डालें।

3. OTP वेरिफिकेशन:मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें (कैप्चा भी भरना पड़ सकता है)।

4. कनेक्शन डिटेल्स चेक करें:आपका LPG कनेक्शन विवरण स्क्रीन पर दिखेगा।

5. सरेंडर रिक्वेस्ट चुनें:Surrender Request विकल्प पर क्लिक करें।

6. जरूरी जानकारी भरें:मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast