Search KhabarFast

Press ESC to close

'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

Pawan Khera on Ujjain Land Scam: कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 वाले इलाके में मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा ज़मीन खरीदने में हितों का टकराव है।

दरअसल, नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवन खेड़ा ने उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन यादव के परिवार के सदस्यों ने उस इलाके में 168 एकड़ में से 111 एकड़ ज़मीन खरीदी, जहाँ 2028 में उज्जैन कुंभ का आयोजन होगा।

राम मंदिर के चंदा गबन पर क्या कहा?

इस मुद्दे को अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा गबन से जोड़ते हुए कांग्रेस नेता ने कहा 'मैंने जीतू पटवारी से कहा कि यह कोई क्षेत्रीय या राष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है। यह और अयोध्या अंतरराष्ट्रीय मामले हैं। लोगों की आस्था इन शहरों से जुड़ी है। लोग तीर्थयात्रा पर जाने के लिए पाई-पाई जोड़ते हैं। पैसे की लूट या चोरी करना लोगों की आस्था पर चोट करने जैसा है।'

Also read: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बीच असम सरकार सर्तक, CM हिमंत ने जारी किए निर्देश

168 में से 111 एकड़ ज़मीन खरीदी

पवन खेड़ा ने कहा 'मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, शिक्षा मंत्री और पर्यटन निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसलिए फाइलें आपकी मेज़ से होकर गुज़रती हैं। आप मास्टर प्लान में दखल दे सकते हैं और आपके पास अंदर की जानकारी होती है। आपके परिवार ने आपके CM बनने से पहले ही सैकड़ों एकड़ ज़मीन खरीद ली थी।'

उन्होंने आगे कहा 'उनके CM बनने के बाद, जिस इलाके में कुंभ मेला होना है, वहां उनके परिवार के सदस्यों ने 168 एकड़ ज़मीन में से 111 एकड़ ज़मीन खरीदी। शेयर बाज़ार की भाषा में इसे 'इनसाइडर ट्रेडिंग' कहा जाता है। मोहन यादव के परिवार ने उस इलाके में ज़मीन खरीदी जहां उज्जैन मास्टर प्लान 2035 लागू किया जाएगा।"

PM मोदी पर भी साधा निशाना

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने दावा किया कि मोहन यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा 'यह उम्मीद न करें कि प्रधानमंत्री कुछ कहेंगे। वे आपको विदेशों में 'मेलोडी' और यहां 'झालमुड़ी' खिलाएंगे, जबकि उनके मुख्यमंत्री ज़मीन और दान में मिले सोने-चाँदी पर कब्ज़ा कर लेंगे। RSS की भाषा में कहें तो, 'अयोध्या, उज्जैन तो झाँकी है, मथुरा-काशी बाकी है'।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast