Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में मौत का तांडव! डंपर-पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की गई जान, 25 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में मौत का तांडव! डंपर-पिकअप की टक्कर में 8 लोगों की गई जान, 25 घायल

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां डंपर और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा NH-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास हुआ। बीती रात करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। मजदूर भितरवार के चीनोर से मजदूरी कर वापस अपने गांव लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास में डंपर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 25 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी मृतकों और घायलों को उपचार के लिए गोहद अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, हाईवे पर बैठी गायों को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में दिनदहाड़े चाकूबाजी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने 16 घंटे में किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई घटना के करीब 16 घंटे के भीतर की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में दिल्ली आउटर बाईपास पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो सिरसा में सगाई समारोह से वापस रोहतक लौट रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश का कहर, 97 सड़कें बंद, स्कूलों की छुट्टी का आदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ और अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने पड़े, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पूरे उत्तराखंड में और बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज गढ़वाल क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, राज्य भर में बारिश का दौर 21 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है, जिससे संवेदनशील इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की चिंता बढ़ गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast