Search KhabarFast

Press ESC to close

हरिद्वार में CM धामी ने गंगा में किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, बोले- गंगा की निर्मलता हमारी जिम्मेदारी

हरिद्वार में CM धामी ने गंगा में किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, बोले- गंगा की निर्मलता हमारी जिम्मेदारी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा नदी के पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही समृद्ध जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण आधार भी हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों एवं प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर

नदियों में उपयुक्त प्रजातियों के मत्स्य बीजों का संचयन प्राकृतिक मत्स्य संपदा के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे प्रयासों से जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के साथ ही मत्स्य संसाधनों के सतत विकास को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से मां गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, जल प्रदूषण रोकने तथा जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं।

Also read: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने पर खुशी, संगठनों ने सीएम धामी का जताया आभार

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता

इनका संरक्षण करते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, समृद्ध एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोवा में Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति की धूम, 3 करोड़ तक की सब्सिडी का ऐलान

Uttarakhand News: 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म

Uttrakhand News:उत्तराखंड में 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, सरकार दे रही 1.20 लाख रुपये तक की मदद

Uttrakhand News:उत्तराखंड में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग के परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत करीब 7 हजार परिवारों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast