Mahaparv Chhath Puja Pujan Vidhi: भारत के पूर्वी राज्यों में या अब यूँ कहें की ग्लोबली सेलिब्रेट किये जाना वाला महापर्व छठ पूजा की शुरुआत कल यानी 13 नवंबर से नहाय खाय से शुरू हो जाएगा। इस पर्व को लेकर अलग-अलग उल्लेख मिलते हैं। माना जाता हैं की इस पर्व को करने से संतान सुख, निरोग काया के साथ- साथ परिवार में हर तरह की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता हैं। व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होता हैं वही दूसरे दिन व्रती खरना करतीं हैं। और वहीं तीसरे दिन डूबता सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद की कामना करते हैं। और चौथे दिन उषा अर्घ्य और पारण के साथ व्रत की समाप्ति हो जाती हैं। आइए जानते हैं व्रत की पूजन विधि।
पहला दिन शुक्रवार, 13 नवंबर नहाय खाय से व्रत की शुरुआत
महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती हैं। इस दिन व्रती सुबह उठकर नहा धोकर सुपाच्य भोजन तैयार करती हैं। इस दिन चावल, दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती हैं। और कठिन नियमों का पालन करते हुए इस दिन से छठ की शुरुआत हो जाती हैं।
दूसरा दिन शनिवार 14 नवंबर- खरना
छठ पूजा के दीसरे दिन खरना किया जाता हैं। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखतीं हैं। और इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद शाम को चावल और गुड़ मिलकर खीर तैयार करती हैं। और फल मिठाई रोटी का भोग माता को लगाकर पुरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती किसी भी प्रकार से अन्न और जल को ग्रहण नहीं करतीं।
Also read: ट्रेन में खाना कहां से ऑर्डर करते हैं? IRCTC ने बताया किन 14 वेबसाइट्स से भूलकर भी न करें बुकिंग
तीसरा दिन रविवार, 15 नवंबर- संध्या अर्घ्य
इस दिन को छठ पूजा के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन व्रती संध्या होने पर नदी,तालाब या किसी प्रवित्र जलस्थल पर जाती हैं। और डूबते सूर्य को अर्घ्य देतीं हैं। बांस के सुप अथवा पीतल के बर्तन में भी मौसमी फल, ठेकुआ, नारियल, ईख और अन्य प्रसाद सजाए जाते हैं. सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की जाती हैं।
चौथा दिन सोमवार, 16 नवंबर- उषा अर्घ्य और पारण
इस दिन व्रती ब्रह्म मुहूर्त में उठकर आम अथवा किसी भी पवित्र लकड़ी से बने दातुन से दातुन कर जल से स्नान करती हैं। और नदी,तालाब या किसी प्रवित्र जल में खड़े होकर सूर्य देव से जल्दी दर्शन देने के लिए प्रार्थना करतीं हैं। माना जाता हैं की ऐसा इसीलिए किया जात्ता हैं क्यूंकि उस दिन सूर्य उगते ही सभी व्रतियों को मनोवांछित फल देते हैं। और प्रसाद वितरण के साथ छठ पूजा की समाप्ति हो जाती हैं।