Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के इंद्री कोर्ट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Haryana News: हरियाणा के इंद्री कोर्ट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां हरियाणा रोडवेज की बस और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ा निवासी रविंद्र अपने टेंपो में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचे, उसी दौरान करनाल की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में टेंपो चालक रविंद्र और टेंपो में मौजूद गाय की जान चली गई।

CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में रोडवेज बस और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर साफ दिखाई दे रही है। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि हादसे में गुढ़ा निवासी टेंपो चालक रविंद्र और उसमें मौजूद गाय की मौत हुई है। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kulgam Attacks: 17 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, अब लश्कर के इस आतंकी पर टिकी सुरक्षा एजेंसियों की नजर; कौन है मोहम्मद लतीफ भट?

Mohammad Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को CRPF चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिेए है। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई। जिसके बाद 17 घंटे तक एक बड़ा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट पर टिक गई।

UP News: 'उपद्रव से उत्सव प्रदेश' बना यूपी! CM योगी का सपा पर तंज, बोले- निवेश का बड़ा केंद्र बन रहा राज्य

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CM योगी ने CNH इंडस्ट्रियल के नए प्लांट के शिलान्यास समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट युवाओं को रोज़गार और स्किल डेवलपमेंट के नए मौके देगा। उन्होंने कहा कि मैं CNH इंडस्ट्रियल को उसके नए प्लांट के लिए बधाई देता हूं और उत्तर प्रदेश में भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया भी कहता हूं। मेरा मानना ​​है कि यह प्रोजेक्ट, मैकेनाइजेशन और मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग को नई रफ्तार देने के साथ-साथ, लोकल युवाओं के लिए रोज़गार और स्किल डेवलपमेंट के नए मौके भी देगा। सीएम योगी ने कहा कि यह 'उपद्रव' (अशांति) वाले राज्य से 'उत्सव' (जश्न) वाले राज्य में बदल गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast