Search KhabarFast

Press ESC to close

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट की कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, यहां देखें रद्द और लेट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट की कई ट्रेनें होंगी प्रभावित, यहां देखें रद्द और लेट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Train Disruption Alert: भारतीय रेलवे ने मार्च महीने में विभिन्न रूट्स पर मेंटेनेंस, ट्रैक अपग्रेडेशन, पुल निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस एनटीईएस या IRCTC ऐप/वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो। वर्तमान में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले रूट्स में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, मुख्य कारणों में गर्डर लॉन्चिंग, लाइन ब्लॉक, ब्रिज निर्माण और सिग्नलिंग कार्य शामिल हैं।

मार्च 2026 में प्रमुख कैंसिल/प्रभावित ट्रेनें

  1. आद्रा-वाड़ा-आद्रा MEMU (68077/68078): 17, 19, 20और 22मार्च को पूरी तरह रद्द। 
  2. भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह MEMU (68079/68080): 17, 20और 22मार्च को रद्द। 
  3. आद्रा-मिदनापुर MEMU (68090/68089): कुछ दिनों में रद्द या आंशिक प्रभावित। 
  4. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस (11109): 26मार्च को रद्द (लखनऊ-ऐशबाग ब्रिज कार्य के कारण)। 
  5. मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस: 26मार्च को प्रभावित/रद्द।
  6. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601): 18मार्च को डायवर्ट।

इसके अलावाकुछ रूट्स पर ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट हो रही हैं या रूट डायवर्शन के साथ चल रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में कई MEMU/पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हैं।

क्यों हो रही हैं ये कैंसिलेशन?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये बदलाव सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के लिए जरूरी हैं। जैसे- लखनऊ जंक्शन-ऐशबाग के बीच पुल संख्या 476पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य, आद्रा-वाड़ा सेक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस आदि। इन कार्यों से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा, लेकिन यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

यात्रियों के लिए सलाह

1. अपनी ट्रेन का PNR स्टेटस चेक करें। 

2. वैकल्पिक ट्रेन, बस या फ्लाइट का विकल्प रखें। 

3. रेलवे हेल्पलाइन 139या NTES ऐप का इस्तेमाल करें। 

4. टिकट रिफंड नियमों के अनुसार कैंसिलेशन चार्जेस लागू हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast