Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 05 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क समेत इन राशियों का सोमवार का दिन रहेगा विशेष, गुस्से पर करना होगा काबू; यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 05 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष-कर्क समेत इन राशियों का सोमवार का दिन रहेगा विशेष, गुस्से पर करना होगा काबू; यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 05 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। जिस वजह से आज का दिन कई राशियों के लिए अनुकूल रहेगा। जब कुछ को सावधानी बरतनी पड़ेगी।  तो चलिए सभी 12 राशियों का राशिफल जानते है।

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। दोस्तों की तरफ से मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा बढ़ सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जाएं। सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों का आज का दिन  आगे बढ़ने का रहेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। संपर्क का दायरा बढ़ सकता है। पार्टनर से अनबन हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार से मेलजोल बढ़ेगा। नई योजनाओं से लाभ के योग बन रहे है। ऑफिस में बॉस को अपना काम पसंद आएगा। प्रमोशन की बात शुरू हो सकती है। कारोबार में लगाया गया पैसा दोगुना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले आज के दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। काम पर फोकस रहेगा। अपने व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें। किसी भी मामले में सोच-समझकर फैसला लें। उधार-लेनदेन में सावधानी बरतें। संतान पक्ष अपनी जिम्मेदारियों को समझेगा। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कारोबारी लेनदेन में सतर्कता जरूरी है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए जल्दबाजी न करें। विदेश यात्रा के साथ धन लाभ भी संभव है। अपने से छोटों की गलती को माफ करें और उन्हें सीखने का एक मौका दें। पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां आ सकती है। माता-पिता के आर्शीवाद से रूका हुआ काम पूरा होगा।  

Also read: Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल 

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि, करियर और व्यापार के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जिम्मेदार लोगों के सहयोग से काम बन सकता है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है।

तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। टीम वर्क से काम समय पर पूरा होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा। हालांकि, काम को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज के दिन वृश्चिक राशि वालों का मेलजोल बढ़ेगा। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूति बढ़ेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों में सहयोग की भावना बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius):आज के दिन धनु राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। हालांकि बिजनेस की जिम्मेदारी को लेकर भाईयों के बीच बहस हो सकती है। लेकिन धैर्य से मामला सुलझाए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आपकी माता जी की आंखों की दिक्कत बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn): भगवान शिव का आर्शीवाद बना रहेगा। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे न हटें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और मनमुटाव दूर करने को कोशिश करें। अच्छी सेहत के लिए योग करते रहें।

कुंभ राशि (Aquarius): आज के दिन कुंभ राशि के जातकों का रूका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत जारी रखें। आय के नए सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।  

मीन राशि (Pisces): आज का दिन मीन राशि वालों का सामान्य रहेगा। अपनी कमियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च से बचें। सेहतऔर मानसिक शांति पर ध्यान दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी राशि के जातकों को करियर और नौकरी में लाभ के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ लोगों को धन और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, कुछ राशियों के लिए परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन सुखद रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Jitiya Vrat 2026: संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस मुहूर्त में करें जितिया व्रत का पारण, नोट करें पूजा-विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत की शुरूआत आज 03 अक्टूबर 2026 शनिवार की सुबह करीब 7:59 बजे हो चुकी है। व्रत का पारण अगले दिन 04 अक्टूबर 2026 रविवार को किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast