Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सास-बहू के बीच बिजली बिल को लेकर हाथापाई, जमीन पर गिराकर की पिटाई

Haryana News: सास-बहू के बीच बिजली बिल को लेकर हाथापाई, जमीन पर गिराकर की पिटाई

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां बल्लाह गांव में रहने वाली सास-बहू के बीच बिजली बिल को लेकर विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बहू अपनी 60 वर्षीय सास को जमीन पर गिराकर मारपीट कर रही है। वीडियो में बहू कहती सुनाई देती है 'तुझे ही देखूंगी आज' , जबकि बुजुर्ग सास मदद की भीख मांगते हुए कहती है 'कोई चौकी में फोन कर दो।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है। बल्लाह गांव की निवासी कृष्णा अपने इकलौते बेटे बिजेंद्र से अलग रहती हैं। जबकि घर का बिजली मीटर कृष्णा के पति पालेराम के नाम पर है। ऐसे में कृष्णा और उसका बेटा दोनों बिजली का इस्तेमाल करते है। लेकिन बिजली बिल ज्यादा आने से कृष्णा काफी ज्यादा परेशान थी, इसलिए उसने अपनी बहू से बिजली बिल आधा बांटने की बात कही। लेकिन बहू से ये बर्दाश्त नहीं हुआ। विवाद बढ़ने पर मीटर उतरवा दिया गया, जिसके बाद तनाव और बढ़ा और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू ने अपनी सास को जमीन पर गिरा दिया। आसपास कुछ लोग खड़े हैं, लेकिन कोई प्रभावी बीच-बचाव नहीं करता। एक लड़की रोकने की कोशिश करती है, फिर भी मारपीट जारी रहती है। बुजुर्ग महिला चिल्लाते हुए रहम की गुहार लगाती है। 

Also read: Haryana News: सीएम नायब सैनी का गुजरात में निवेश पर जोर, हरियाणा में 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भिवानी में आधी रात को आग का तांडव! मॉडर्न फर्नीचर गोदाम धधका, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में देर रात एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आंसी गेट और फुल्ला वाले चौक के बीच स्थित मॉडर्न फर्नीचर हाउस में रात करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने गोदाम में रखे प्लाई बोर्ड, फेविकोल, केमिकल और मशीनरी को अपनी चपेट में ले लिया।

Uttarakhand News: गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात, CM ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-धंसाव से सुरक्षा तथा पुलिस अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast