Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: BRICS Summit 2026 से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जाम से बचने के लिए यात्रियों को दी खास सलाह

Delhi News: BRICS Summit 2026 से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जाम से बचने के लिए यात्रियों को दी खास सलाह

Delhi Traffic Advisory: इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को यात्रियों को अस्थायी यातायात नियमों और मार्ग परिवर्तन के बारे में बताया है और उनसे आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले मार्ग परिवर्तन देख लें। बता दें, यह चेतावनी 11 से 13 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के मद्देनजर दी गई है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक सलाह जारी करते हुए, दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के दौरान राजधानी और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात को अस्थायी रूप से नियंत्रित या परिवर्तित किया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही को देखते हुए, नई दिल्ली और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात को अस्थायी रूप से नियंत्रित/मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है।' 

Also read: Aaj Ka Mausam 08 September: UP-बिहार से राजस्थान तक...इन 20 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

यात्रियों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और पर्याप्त अतिरिक्त समय रखें, खासकर उन क्षेत्रों से गुजरते समय जहां यातायात प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है 'अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और पर्याप्त अतिरिक्त समय रखें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों और वीवीआईपी आवागमन मार्गों से अनावश्यक यात्रा से बचें।' एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि नागरिकों को सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जारी किए गए यातायात निर्देशों और दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और प्रतिबंधित सड़कों या अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचना चाहिए।  

एडवाइजरी में आगे कहा गया है 'हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संभावित यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए पर्याप्त समय पहले निकलें और अतिरिक्त समय रखें।' एडवाइजरी में यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे वास्तविक समय में यातायात संबंधी अपडेट और यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म का अनुसरण करें। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके चलते दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में होटलों के किराए में काफी वृद्धि हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा जांच तेज, 2,800 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाना नष्ट; सड़े-गले हालत में मिला खोया-पनीर-मक्खन

दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को प्रमुख खाद्य बाजारों पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण अभिया तेज कर दिया है। जिसके चलते खोया, धाप और मक्खन सहित 2,800 किलोग्राम से ज्यादा असुरक्षित और लावारिस खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया।

Aaj Ka Mausam 08 September: UP-बिहार से राजस्थान तक...इन 20 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

08 September Ka Mausam: देशभर के कई राज्यों को मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा-यमुना नदी उफान पर है, जिस वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 08 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast