Search KhabarFast

Press ESC to close

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 942 ई-रिक्शा चालकों पर गिरी गाज; जारी हुआ चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 942 ई-रिक्शा चालकों पर गिरी गाज; जारी हुआ चालान

E-Rickshaw Challan: विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के दिशा निर्देशानुसार व प्रतीक गहलोत IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम के निर्देशन में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध विशेष चालान अभियान चलाया गया। 

Also read: HARYANA NEWS: मोहन लाल बड़ौली का बड़ा ऐलान, नगर निगम, पालिका और परिषद के प्रत्याशियों की सूची जारी

ई-रिक्शा चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन

इस अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस टीमों द्वारा जांच की गई, जिसमें कई ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 17.04.2026 तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 942 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए। जिनमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, गलत स्थान पर पार्किंग करना तथा रांग साइड ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के चालान अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

सागर जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Haryana news: हरियाणा कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल, 24 घंटे में ही मेयर प्रत्याशी कमल दीवान हटे पीछे हटे

Haryana news: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। साथ ही नामांकन का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी बीच सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मेयर पद के लिए घोषित प्रत्याशी कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है, जिससे पार्टी में हलचल तेज हो गई है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 गुरुवार को जारी कर दिया है। अब छात्र अपने परिणाम एनडीटीवी एजुकेशन रिजल्ट पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast