Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में शादीशुदा महिलाओं और सिख परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, परीक्षाओं में अब मिलेगी ये सुविधा

हरियाणा में शादीशुदा महिलाओं और सिख परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, परीक्षाओं में अब मिलेगी ये सुविधा

Haryana News:हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों एवं विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली  असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

सिख छात्र कृपाण और महिलाएं मंगलसूत्र

बता दें, इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।

दिल्ली-पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का फैसला

दरअसल, यह फैसला दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है। राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japan News: 7.1 तीव्रता से कांपी जापान की धरती, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

Japan News: जापान के भूकंप के झटकों से दहल गई। दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:27 बजे कुमामोटो प्रांत में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। प्रभावित क्षेत्रों में भूकंप की तीव्रता जापान के भूकंप मापने वाले पैमाने पर अधिकतम स्तर 7 दर्ज की गई। प्रशासन ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है, जबकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बांकीपुर उपचुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा, कहा – जनता के आशीर्वाद से NDA की जीत...

Nitin Nabin on Bankipur By-Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी पर भरोसा जताते हुए दावा किया है कि इस सीट पर एनडीए की जीत पक्की है।

E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 4 अगस्त को संसद मार्च, टैक्सी यूनियन ने सरकार पर उठाए सवाल

NEET परीक्षा के पेपर लीक विवाद को लेकर मुख्य न्यायिक परिषद (CJP) के विरोध प्रदर्शन के समापन के बाद, दिल्ली टैक्सी और पर्यटन परिवहन एवं टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 4 अगस्त को संसद में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति के खिलाफ विरोध मार्च का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast