Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से 5 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से 5 लोगों की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के मौजपुर के पास बीती रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार चालक तो बचा लिया गया है, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा  बीती रात एक बजे मौजपुर के पास पिलर नम्बर 115/300 पर हुआ। कार में सवार लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। वे सभी वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। लेकिन रात के समय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उनकी चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। घटनास्थल का यह भयानक दृश्य देखकर आसपास के तुरंत पहुंचे। लेकिन आज इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने में काफी समय लगा। बचाव कार्य में देरी होने से सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Also read: Aaj Ka Mausam: UP से बंगाल तक आंधी-तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम

इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि कार चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से बाहर निकल आया, इस वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंताया औऱ सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि इंजन में खराबी, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या किसी यांत्रिक गड़बड़ी के कारण आग लगी हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब,कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

Haryana news : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा वैसे तो पहले ही कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य है

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है।

Haryana Weather : हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast