Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने सभी रैंक के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि ये फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा।
तत्काल प्रभाव से छुट्टियां कैंसिल
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक, तत्काल प्रभाव से सभी की छुट्टियां कैंसिल की जाती है। हालांकि, वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में छुट्टी की मंजूरी मिल सकती है, जिसके लिए सक्षम अधिकारी से छुट्टी की अनुमति लेकर इसकी पुष्टि और मंजूरी अनिवार्य होगी। इस मामले में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) और संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
Also read: Delhi Rain: दिल्ली में बादल हुए मेहरबान, उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत; मौसम हुआ सुहाना
CJP का प्रोटेस्ट रहेगा जारी
बता दें, ये कदम दिल्ली में चल रहे CJP के प्रोटेस्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए उठाया गया है। विरोध-प्रदर्शन पर बात करते हुए CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आज ऐलान किया कि जब तक देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक ये अभियान जारी रहेगा।
हालांकि, 26 दिन से धूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होने अपनी धूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।