Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Delhi News: दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: अगर आप दिल्ली में रहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज राजधानी के कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम लग सकता है, जिसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, आज गुरुजी निर्मल सिंह महाराज जी का जन्मदिन है। जिसके चलते भट्टी माइंस क्षेत्र स्थित गुरुजी आश्रम में होने वाले जन्मदिन समारोह के मद्देनजर यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है।  

यातायात एडवाइजरी के अनुसार, अधिकारियों ने यात्रियों से एसएसएन मार्ग (छत्तरपुर रोड), भट्टी माइंस रोड, गदाईपुर पुलिस चौकी क्षेत्र और भट्टी माइंस स्थित गुरुजी आश्रम के आसपास के मार्गों से बचने और जहां संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा-बिहार-मुंबई समेत 25 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें कहा गया है ‘भट्टी माइंस स्थित गुरुजी आश्रम में 7 जुलाई, 2026 को गुरुजी के जन्मदिन समारोह के संबंध में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और 7 जुलाई, 2026 की मध्यरात्रि से 7 जुलाई, 2026 की देर रात तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।‘

ऐसे में श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी आश्रम पहुंचने की सलाह दी गई है। बता दें, भट्टी माइंस की सड़कों पर, छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग) और गुरुग्राम रोड टी-पॉइंट के बीच, 6 जुलाई की मध्यरात्रि से प्रतिबंध लागू हैं और ये प्रतिबंध 7 जुलाई की मध्यरात्रि तक लागू रहेंगे।

इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मंडी-डेरा सीमा से गुरुजी आश्रम परिसर की ओर आने वाले किसी भी भारी वाहन को गदाईपुर पुलिस चौकी पर दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को सीधे महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। तो वहीं, भट्टी माइंस की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बांध रोड - जोनापुर - महरौली रोड के रास्ते मोड़ा जाएगा।

अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि वे प्रभावित मार्गों पर यात्रा करने से बचें और जहां संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। गुरुजी आश्रम और भट्टी माइंस के आसपास संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। हालांकि दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन दल और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों सहित सभी आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध और परिवर्तन मार्गों पर निर्बाध आवागमन की अनुमति होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast