Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा-बिहार-मुंबई समेत 25 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा-बिहार-मुंबई समेत 25 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD heavy rainfall alert: पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जबकि आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में अचानक आई बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, आज के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने करीब 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के ताजा बुलेटिन की मानें तो गुजरात, कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। जिससे जलभराव, बाढ़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, और पश्चिम राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर 25 राज्यों में मानसून का असर देखा जाएगा।

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विघाग की मानें तो दिल्ली-NCR में आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश की गतिविधि भी जारी रहेगी। तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Also read: लोगों को मिलेगी बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 और ओणम के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी - अश्विनी वैष्णव

उत्तर प्रदेश में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। IMD ने यूपी के पूर्वी हिस्से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, पश्चिमी हिस्से में भी बादल बरस रहे है। IMD के अनुसार, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और नोएडा समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

हरियाणा में मानसून की स्थिति

हरियाणा में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। IMD ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी-हवा भी चलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में मानसून की सक्रियता

बिहार में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पटना, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लेकिन इस दौरान जलभराव और छोटी नदियों के उफान पर आने की भी चिंता जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी खूब बरस रहे बादल

IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक ये सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है।

इन राज्यों में बारिश बनी आफत

दूसरी तरफ, कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पुणे में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे से लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आईएमसी 2026 में JIO ने पेश किया 6जी के लिए गीगा मीमो रेडियो, 5जी के मुकाबले 5 गुना ज्यादा क्षमता और 10 गुना कम लेटेंसी का लक्ष्य

JIO To Introduce 6G:भारत में 6जी तकनीक की तैयारी तेज हो गई है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का दावा है कि वर्ष 2030 में 6जी के वैश्विक मानक तय होने तक भारत इसे लागू करने वाले शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 में अपना प्री-6जी स्टैक और गीगा मीमो रेडियो प्रदर्शित किया है।

CJP के तीन संस्थापक गिरफ्तार, दिल्ली कैंट कोर्ट में होगी पेशी; जानें क्या है पूरा मामला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को शांति भंग होने की आशंका के चलते एहतियातन हिरासत में लिया है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

देशभर में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast