Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rain: दिल्लीवासियो को उमस भरे मौसम से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश; जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

Delhi Rain: दिल्लीवासियो को उमस भरे मौसम से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश; जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

Delhi Heavy Rain: देशभर में बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को फ्रभावित किया है। कुछ ऐसा ही हाल देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। बीत दिन शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। ये सिलसिला आज शनिवार सुबह भी जारी रहा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, साउथ एवेन्यू, पालम, जाफरपुर, लोधी रोड, सफदरजंग और रिज जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सुबह 8:30 बजे तक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में IMD ने आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

हालांकि, बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव भी हो गया। गीता कॉलोनी और अकबर रोड समेत कई इलाकों में सुबह के समय हल्का जल जमा हो गया। इसके अलावा गुरुग्राम के प्रमुख इलाकों में जलभराव देखा गया। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हुई।

Also read: केरलम के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

IGI हवाई अड्डे पर उड़ानें बाधित

बता दें, शुक्रवार दोपहर को हुई भारी बारिश के बाद  दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ानें बाधित हुईं। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर सहित कई शहरों से आने वाली कई घरेलू उड़ानें खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचीं। हवाई अड्डे से मिली तस्वीरों में टर्मिनल परिसर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा हुआ दिखाई दे रहा है। स्थिति पर टिप्पणी करते हुए, हवाई अड्डे के तीन साल से कार्यरत कर्मचारी गोविंदा पांडे ने कहा कि उन्होंने परिसर में इस तरह का भीषण जलभराव पहले कभी नहीं देखा। हवाई अड्डे की प्रतिष्ठा को लेकर चिंता जताते हुए, पांडे ने बुनियादी ढांचे की समस्याओं को दूर करने और हवाई अड्डे की छवि को और नुकसान से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

गोविंदा पांडे ने बताया 'मैंने पहले कभी इस तरह पानी जमा होते नहीं देखा। मुझे लगता है कि शायद कोई सीवर जाम हो गया है। इससे हवाई अड्डे की छवि खराब हो सकती है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो और पानी अंदर न घुसे।'

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौजूदा मौसम प्रणालियों के प्रभाव से, 4 सितंबर को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में; 4 और 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में; और 4 से 10 सितंबर के बीच उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ काफी व्यापक से व्यापक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था। इसी तरह की स्थिति पूर्वी राजस्थान और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली क्षेत्र में 4 और 5 सितंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 सितंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के बीच रहने का अनुमान है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी पर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे

Derogetry Sologan In JNU: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

Kal Ka Mausam 26 October: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा...इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, भारी बारिश-तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

26 October Weather Forecast: देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। जिस वजह से दक्षिणी इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर भी जारी है।

RSS के जुलूस के रूट पर बवाल, धार्मिक स्थल के सामने बैठीं महिलाएं; पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

Maharshta News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के सामने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast