Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है तगड़ा जाम! घर से निरलने से पहले जरूर देख लें अपने रूट का हाल

दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है तगड़ा जाम! घर से निरलने से पहले जरूर देख लें अपने रूट का हाल

Delhi Traffic: आज 30 जुलाई गुरुवार से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। ये पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त पूजा-पाठ करते है और सोमवार को व्रत भी रखते हैं। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरु हो जाती है। इस दौरान लाखों शिव भक्त हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख से गंगाजल लेकर आते हैं और मंदिरों में उसी जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।

बता दें, कांवड़ यात्रा आज 30 जुलाई से शुरु होकर 11 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली के कई प्रमुख रास्ते पर ट्रैफिक जाम लग सकता है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, प्रतिबंध और सड़क बंदी लागू की गई है। इसलिए घर से निकलने से पहले जाम की स्थिति एक बार जरूर देख लें।

Also read: Middle East Crisis: अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान में IRGC के ठिकानों पर किए हमले

किन रास्तों पर दिखेगा जाम का असर?

कांवड़ यात्रा शुरु होने से दिल्ली में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। जिससे आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कांवड़ियों की आवाजाही और उनके रुकने के लिए सड़क किनारे कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। इन मार्गों में नजफगढ़ फिरनी रोड, रोहतक रोड, पंखा रोड, नांगलोई-नजफगढ़ रोड और आउटर रिंग रोड शामिल हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

इस स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपने रुट की जाम स्थिति जरूर चेक करें। इसके अलावा प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इसी के साथ ट्रैफिक के नियमों और निर्देशों का पालन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे देश का हाल

देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजे गए मिलन प्रधान, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था उम्मीदवार

Milan Pradhan Jailed:नदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उन्हें 18 सिंतबर को पुलिस एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब ममता बनर्जी ने उनको समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast