Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्ज के जंजाल में बिखर गया परिवार, शख्स ने मां-बहन का रेता गला, फिर आत्महत्या के लिए हुआ उतारू

कर्ज के जंजाल में बिखर गया परिवार, शख्स ने मां-बहन का रेता गला, फिर आत्महत्या के लिए हुआ उतारू

Bengaluru Murder and Suicide Case: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको सदमे में डाल दिया है। 32वर्षीय मोहन गोव्‍दा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां आशा (55), बहन वर्षिता (34) और 11वर्षीय भांजे मयंक का गला काट दिया। इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में मां आशा और बहन वर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन गोव्‍दा और भांजा मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है।

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

पुलिस के अनुसार, परिवार ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि भारी कर्ज के कारण वे यह कदम उठा रहे हैं। इस वीडियो को रिश्तेदारों को भेज दिया गया। वीडियो मिलने के बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया और चारों सदस्यों को खून से लथपथ हालत में पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कर्ज में डूब गया था परिवार

शुरुआती जांच में पता चला कि मोहन गोव्‍दा चिट फंड का कारोबार करता था। वह 5लाख से 1करोड़ रुपये तक की राशि वाले मौसमी चिट फंड चलाता था, जैसे उगादी के समय मीट संबंधी और दिवाली के समय पटाखों से जुड़े स्कीम। भव्य जीवनशैली अपनाने के कारण वह कर्ज में डूब गया और लोन चुकाने में असमर्थ हो गया। परिवार पर कर्ज का बोझ इतना बढ़ गया कि वे हताशा की स्थिति में पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कर्ज की वजह से परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या की कोशिश लग रही है। मोहन गोव्‍दा पर आगे की जांच चल रही है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों व रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast