Search KhabarFast

Press ESC to close

Assam CM Oath Ceremony: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Assam CM Oath Ceremony: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Himanta Biswa Sarma CM Oath: असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसके बाद बीते बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं, अब हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, असम भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई है। वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Also read: Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से शुरु हुआ 'विजय युग', TVK चीफ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरु हो चुकी है।

बता दें, 09 अप्रैल को असम की 126 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुए थे। इसके नतीजे 04 मई को घोषित हुए। नतीजों में भाजपा-नीत एनडीए ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें हासिल कीं। इस जीत के साथ पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast