Search KhabarFast

Press ESC to close

कोविड-19 का कमबैक! 46 साल के शख्स के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब, अस्पताल में तोड़ा दम

कोविड-19 का कमबैक! 46 साल के शख्स के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब, अस्पताल में तोड़ा दम

Andhra Pradesh Corona: देश में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरीज के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे। इलाज और दवाओं के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते चार दिन के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैसे हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि?

इस मामले की जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि मसापेटा इलाके के रहने वाला ये व्यक्ति शराब का आदी था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही, उसे खांसी की शिकायत भी थी। इसी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसका एक्स-रे किया गया। रिपोर्ट में पता चला कि उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे, जिस वजह से उसे निमोनिया हो गया था।

मरीज की हालत को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टरों ने चार दिनों तक उसे तेज डोज वाली एंटीबायोटिक दवाएं दीं, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों को शक हुआ कि यह कोरोना वायरस भी हो सकता है। अपने शक को दूर करने के लिए डॉक्टरों ने मरीज की की छाती का सीटी स्कैन कराया, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

Also read: सोलर तकनीक में बड़ा बदलाव! नई टेक्नोलॉजी से 20% तक ज्यादा बिजली बनाएंगे सोलर पैनल

मरीज की मौत हो गई

कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर इलाज जारी रखते, लेकिन उससे पहले ही मरीज की मौत हो गई। वहीं, अब मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कंटेनमेंट उपाय शुरू कर सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया है। इसके अलावा मृतक के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि समय रहते संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। तो वहीं, प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोलर तकनीक में बड़ा बदलाव! नई टेक्नोलॉजी से 20% तक ज्यादा बिजली बनाएंगे सोलर पैनल

सोलर एनर्जी के क्षेत्र में एक नई तकनीक सामने आई है, जो आने वाले समय में बिजली उत्पादन का तरीका बदल सकती है। कनाडा की स्टार्टअप कंपनी Reflect10 ने ऐसी नई तकनीक विकसित की है।

वायनाड भूस्खलन...मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7, परियोजना प्रबंधक अब भी लापता

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। बचाव दल ने शुक्रवार को प्रभावित स्थल से एक और शव बरामद किया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast