Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में योजनाओं की बारिश! CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए 1582 करोड़ रुपये, 10 लाख बहनों को मिला लाभ

हरियाणा में योजनाओं की बारिश! CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए 1582 करोड़ रुपये, 10 लाख बहनों को मिला लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आवास और आर्थिक सहायता से जुड़ी कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करोड़ों रुपये की राशि जारी की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 विभिन्न योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के खातों में कुल 1582 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख को सरकार विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि भेजती है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 1121 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में 1121 करोड़ 39 लाख रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए की जाती है, जो सरकार की पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक है।

लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी

सीएम सैनी ने बताया कि सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त भी जारी कर दी है। इसके तहत करीब 10 लाख बहनों और बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना की 9 किस्तों के माध्यम से 1832 करोड़ 69 लाख रुपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। साथ ही योजना का दायरा बढ़ाते हुए बजट में इसके लिए 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

दयालु योजना के तहत 125 करोड़ रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अब तक इस योजना के तहत 77 हजार 330 परिवारों को 2918 करोड़ 42 लाख रुपये की मदद प्रदान की जा चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, हाइब्रिड गाड़ियों से छूट वापस; ऋषिकेश में बनेगा कैंसर इंस्टीट्यूट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार ने बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें हाइब्रिड गाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला, ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना और अग्निवीरों के लिए अलग सेल बनाने का निर्णय शामिल है।

Uttarakhand News: पहाड़ों में भूस्खलन, मैदानों में जलभराव…CM धामी ने सड़क मरम्मत को लेकर दिए निर्देश, कहा - खुद निरीक्षण करेंगे...

CM Dhami: मानसून के चलते अक्सर पहाड़ो में भू-सख्लन तो मैदानो में जलभराव के कारण सड़को पर अधिक प्रभाव पड़ जाता है। वर्तमान में भी मानसून सक्रिय है इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़को के पुनर्निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

'मेरा बेटा निर्दोष था, उसने किसी का बुरा...', जिम के बाहर गोलीबारी में मारे गए हरियाणवी सिंगरअंकित बलियान की मां ने मांगा इंसाफ

Ankit Baliyans Murderr: हरियाणवी कलाकार अंकित बलियान की मां ने गुरुवार को अपने बेटे की दुखद हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे ने कभी किसी का बुरा नहीं किया। अंकित बलियान की मां ने न्याय की मांग की और कहा कि उनके बेटे के मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast