Namo Bharat Train: रक्षाबंधन पर नमो भारत ट्रेन की ओर से लोगों की सुविधा बढ़ा दी गई है। अगर आप भी दिल्ली, गाजियाबाद या मेरठ जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहार के दैरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए NCRTC के नमो भारत ट्रेन की सेवाएं बढ़ाने का ऐलान किया है। दरअसल, 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 47 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि इन दो दिनों में ट्रेन हर 8 मिनट में उपलब्ध रहेगी।
NCRTC के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दो दिनों के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन अतिरिक्त ट्रिप का फायदा पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के यात्रियों को मिलेगा। इन दिनों नमो भारत ट्रेन सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच संचालित होगी। अन्य दिनों की तुलना में ट्रेन मिलने का अंतर कम होने से यात्रियों को स्टेशन पर ज्यादा देर रुकना नहीं होगा।
8 मिनट के अंतराल पर आएगी ट्रेन
रक्षा के दौरान सबसे बड़ा बदलाव ट्रेन की फ्रीक्वेंसी में होगा। 28 अगस्त को हर 8 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी। इससे त्योहार के समय स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। NCRTC का यह निर्णय उन महिलाओं के लिए तोहफा, जो रक्षाबंधन अपने भाई को राखी बांधने के लिए सफर करने वाली है। इसके अलावा परिवार से मिलने जा रहे लोगों को भी फायदा होगा।
ट्रैफिक से मिलेगी राहत
दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच नमो भारत तेज रफ्तार यात्रा का जरिया है। रक्षाबंधन के दौरान सड़क पर बढ़ने वाले ट्रैफिक के बीच नमो भारत बेहतर सेवा दे सकती है। NCRTC ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग पर विचार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सेवाओं को आगे भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि रक्षाबंधन पर लोगों का सफर सुरक्षित, आरामदायक और आसान यात्रा बनी रहे।
Also read: उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स