Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया हरियाणा का हिसार, पति-पत्नी और 12 साल की मासूम को लगी गोली; 6 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया हरियाणा का हिसार, पति-पत्नी और 12 साल की मासूम को लगी गोली; 6 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के हिसार में बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने कांवड़ियों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। यह वारदात दयानंद कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क और शिव मंदिर के पास हुई, जहां कांवड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए 5 से 6 बदमाशों ने करीब छह राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग में एक पति, उसकी पत्नी और उनकी 12 वर्षीय बेटी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और कई कांवड़िए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर छिप गए। बदमाशों के फरार होने के बाद भी इलाके में लंबे समय तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत हिसार के जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की शुरूआती जांच के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, दधीचि देहदान समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा

Bihar News: चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं द्वादश अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस के संयुक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्मान, संकल्प एवं सप्तम् राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा यह कार्यक्रम बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, पटना के परिसर में आयोजित किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में आज सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया पार्टी की जीत का भरोसा

Uttarakhand News: देहरादून 9 अगस्त। भाजपा में आज रिकॉर्ड संख्या में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और सैकड़ों विभिन्न दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए, देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलने वाला है।

Uttrakhand News: महिलाओं का हैंडमेड तिरंगा बनेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान की शान, महिलाएं दे रही अपनी प्रतिभा का परिचय

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को सहसपुर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साकार कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा सूती कपड़े का हैंडमेड तिरंगा इस बार 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई गति प्रदान कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast