Mumbai Coaching Staff: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए अपनी नई-नवेली कोचिंग टीम का ऐलान कर दिया है। एमआई के लिए छंटनी का दौर खत्म होने के बाद नियुक्ति शुरू हो गई है।
29 अक्टूबर को ही लसिथ मलिंगा सहित कोचिंग स्टॉफ के सदस्यों ने मुंबई इंडियंस से अलह हो गए थे। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अब कोचिंग स्टॉफ में नए लोगों को शामिल किया जाएगा।
उथ्थपा और दिलीप को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व तेंज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच बनाया है। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी.दिलीप को फिल्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। अब इन सभी कोचिंग स्टॉफ पर मुंबई को जीत की राह पर वापस लाने की चुनौती होगी। हेड कोच कायरन पोलार्ड को पहले से मुंबई इंडियंस के साथ खेलने का और कोचिंग करने का अनुभव है।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी है लेकिन, पिछले दो-तीन सीजन से टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। मुंबई इंडियंस का पिछले तीन IPL सीजन में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी, यानी 10वें स्थान पर रही। 2025 में टीम ने शानदार वापसी करते हुए 9 मुकाबले जीते और चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन क्वालिफायर-2 में हारकर बाहर हो गई। वहीं, 2026 में टीम का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा। मुंबई 14 में से केवल 4 मैच जीतकर नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।
Also read: IND vs NZ: 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, भुवनेश्वर कुमार ने युवा गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?