दुनिया का नायाब वॉटरफॉल, जिसने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण को दी चुनौती

दुनिया का नायाब वॉटरफॉल, जिसने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण को दी चुनौती

नई दिल्ली: मुंबई हमारे देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी के नाम से मशहूर है। जबकि इस शहर के आस-पास कई ऐसे पर्यटक स्थल है जो अपने अंदर कई राजों को लिए बैठा है। हम आपको आज मुंबई के नानेघट के बारे में बताने जा रहे है। जहां जो अपने अजूबों के लिए पूरी दुनिया में मश्हूर है। इस जगह की खास बात यह है कि इसे रिवर्स वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है।

बता दें कि ये नदीं महाराष्ट्र के कोंकण समुद्र तट के पास मौजूद है, जो नानेघट के नाम से विश्वप्रसिध है। इस झरने को बारिश के मौसम में देखेने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। बरसात के मौसम में इस झरने की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। इस झरने के बारें में ऐसा भी कहा जाता है कि इस नायाब जगह ने न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण वाले नियमों को भी फैल कर दिया है क्योंकि इस झरने का पानी नीचे आने के बजाय ऊपर की तरफ जाता है। वैज्ञानिकोंके लिए भी इस झरने का पानी चुनौती बना हुआ है। आमतौर पर किताबों में हमने ऐसा पढ़ा है कि कोई भी ऊपर से गिरने वाली चीज नीचे आकर ही गिरती है लेकिन नानेघट के इस झरने को देखने के बाद आपके किताबों में लिखी हुई बातें गलत साबित हो सकती है।

इस अनोखे झरने के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि नानेघट में हवाए बेहद तेज चलती है जिस कारण झरने से नीचे गिरता हुआ पानी ऊपर की ओर उड़ जाता है। वैसे तो इस झरने का लुफ्त उठाने के लिए लोग बरसात के मौसम में जाना ज्यादा पसंद करते है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में इस नानेघट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है इस वीडियो को आईएफएस सुशांद नंदा के द्वारा शेयर किया गया था। लोगों ने इस झरने के बारें में जानकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

Leave a comment