अजब-गजब! चार कंधे.. अस्थि विसर्जन.. नाई से लेकर अंतिम संस्कार की सारी सुविधाएं मुहैया कराती है ये कंपनी

अजब-गजब! चार कंधे.. अस्थि विसर्जन.. नाई से लेकर अंतिम संस्कार की सारी सुविधाएं मुहैया कराती है ये कंपनी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के बाद से देश लगातार मंदी की मार झेल रहा हैं। कोरोना में लोगों के बने बनाए कारोबार इस कदर डूब गए कि अब उनका कोई अस्तित्व ही नहीं बचा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए स्टार्टअप को स्पोट करने का फैसला लिया था। जिसमें लोगों के छोटे-छोटे व्यापार करने वालों को काफी फायदा हो रहा है। इसी कड़ी में कुछ ऐसे काम-धंधे भी है जो लोगों का ध्यान अपनी ओरखींचने में लगे हैं। बता दें मायानगरी मुंबई का भी एक स्टार्टअप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।  

मुंबई के सांताक्रुज इलाके में मौजूद 'सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट कंपनी' लोगों का अंतिम संस्कार करवाती है। यह कंपनी हर चीज का ध्यान रखती है जो इंसान के क्रियाकर्म के समय जरूरी होता है। अर्थी को कंधा देने से लेकर, साथ में चलने वाले, 'राम नाम सत्य है' बोलने वाले और पंडित-नाई, सब यह कंपनी उपलब्ध करवाती है। साथ ही मरने वालों की अस्थियों का विसर्जन का सारा इंतजाम भी यही करवाती हैं।

शहरों में कठिन है अंतिम संस्कार करना: सुखांत के मालिक

सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट कंपनी के मालिक संजय का कहना है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शहरों की भागती-दौड़ती जिंदगी में बेहद कठिन होती है। ऐसे में पार्थिक शरीर की अंतिम क्रिया के लिए काफी कुछ इंतजाम करने होते हैं, क्योंकि अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए लोगों और चीजों की जरूरत होती है, इसीलिए हम अपनी इस कंपनी के तहत लोगों को अपने परिजनों के साथ कुछ और समय बिताने के साथ-साथ परेशानियों से बचने की सहूलियत देते हैं और अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी हमारी होती है। 

बर्थडे सेलिब्रेशन भी कराती है कंपनी

सुखांत कंपनी में एक बार नामांकन करवाने के बाद व्यक्ति के बर्थडे से लेकर उनकी हेल्थ का सारा डाटा रखती है। साथ ही हर साल जन्मदिन या बाकी कोई किसी दिन सेलिब्रेशन भी किया जाता है। वहीं, मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है। साथ ही अगर कोई परिजन आखिरी दर्शन के लिए नहीं आ सकता है, तो उसके लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। 

Leave a comment