Search KhabarFast

Press ESC to close

26/11 और पहलगाम आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, दिल्ली बम धमाकों पर दिया बड़ा बयान

26/11 और पहलगाम आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, दिल्ली बम धमाकों पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: मुंबई में ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में सुपरस्टार शाहरुख खान शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमलों में शहीद बहादुर जवानों और पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भावुक भाषण देते हुए कहा कि26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।

सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि आज मुझे देश के वीर जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है। जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहिए कि मैं देश की रक्षा करता हूँ। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो हल्के से मुस्कुराइए और कहिए, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है।

आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं- शाहरूख खान

शाहरुख खान ने कहा कि आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। आइए हम अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भूलकर मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे नायकों की शहादत व्यर्थ न जाए। आखिर में उन्होंने कहा कि, 'जवानों के दिए गए बलिदानों से हमेशा रहने वाले तालमेल की कोशिशों को प्रेरणा मिलनी चाहिए।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर मांगी प्राइवेसी

Badshah-Esha Rikhhi Divorce: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसी साल मार्च 2026 में हुई उनकी निजी शादी के पांच महीने बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया है। इस जोड़े ने सोमवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आधिकारिक बयान साझा करते हुए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और लोगों से उनके रिश्ते के बारे में अटकलें न लगाने की अपील की।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast