MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण बीमारी के कारण हुई है और जो समर्थन सरकार को देनी चाहिए चाहे वो स्वस्थ्य हो, शिक्षा हो या रोजगार की हो यहां पर सब बंद पड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि यहां पर मध्य प्रदेश सरकार है ही नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि इनकी जमीन का मुद्दा है, मनरेगा का मुद्दा है यहां पर कोई समर्थन नहीं दी जाती है। बहुत बच्चे मरे हैं लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा दिया नहीं गया है। तो मैं सरकार को कहना चाहता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। यहां के लोगों को स्कूल, अस्पताल दीजिए। विपक्ष की तरफ से आपको कहना चाहता हूं कि इन्हें इनका हक दीजिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "अगर आप दो योजना चल रहे हो तो इनको दोनो योजना का फायदा मिलना चाहिए। काफी दुख हुआ है यहां की स्थिति देखकर। हमने इनसे कहा कि हमारी सरकार जैसे ही आती है तो हम इनकी मदद करेंगे। लोकसभा में इनका ही नहीं बल्कि सारे आदिवासियों के साथ जो किया जा रहा है उनका मैं मुद्दा उठाऊंगा।